फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण यात्रा : जयश्री राम के उद्घोष के साथ प्रयागराज पहुंचे तीर्थ यात्री, कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत

Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारत और नेपाल को जोड़ने वाली रामायण यात्रा भारत गौरव ट्रेन को जिसे मंगलवार 21 जून को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : तीर्थयात्रियों का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाने के लिए  दिल्ली केे सफदरगंज से चले 561 तीर्थ यात्री रविवार की रात प्रयागराज पहुंचे। यहां  जय श्री राम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ रामायण ट्रेन यात्रा के यात्रियों ने सबसे पहले यमुना किनारे वोट क्लब में कदम रखा। वोट क्लब स्थित पर्यटन विभाग के होटल त्रिवेणी में उन सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर हर एक तीर्थ यात्रियों को जहां चंदन का तिलक लगाया गया तो वहीं दूसरी ओर उन्हें अंगवस्त्रम भी पहनाए गए।

विज्ञापन



भारत और नेपाल को जोड़ने वाली रामायण यात्रा भारत गौरव ट्रेन को जिसे मंगलवार 21 जून को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उसके तीर्थ यात्री अयोध्या, जनकपुर, वाराणसी तक ट्रेन एवं वहां से सड़क मार्ग द्वारा संगम नगरी पहुंचे। वाराणसी से सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचे पर्यटकों ने बीच रास्ते भदोही जिले के सीतामढ़ी में सीता समाहित स्थल भी देखा।


वहां से बसों द्वारा तीर्थ यात्री रात आठ बजे तक प्रयागराज पहुंचना शुरू हो गए। होटल त्रिवेणी के प्रांगण में स्थित खुले मैदान में लगी कुर्सियों में इनके बैठने का प्रबंध किया गया। सामने मंच पर उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। खास बात ये रही कि योगी सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री यहां आने वाले हर एक तीर्थ यात्री से मिले। इस दौरान उनकी पुत्री जाह्नवी गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, भाजपा नेता मनोज मिश्रा, अनिल झल्लर, लल्लू लाल गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Prayagraj News : धनुष यज्ञ का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
तीर्थ यात्रियों के लिए हुआ धनुष यज्ञ का मंचन
तीर्थ यात्रियों के लिए कैबिनेट मंत्री की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन करवाया गया। इस दौरान वहां रामलीला का मंचन करते  हुए उसमें धनुष मंचन का दृश्य दिखाया गया। यह देख वहां तीर्थ यात्रियों ने जय सिया राम, जय श्री राम के खूब जयकारे लगाए। 1.20 घंटे का मंचन पथरचट्टी रामलीला के कलाकारों द्वारा किया गया। 


यात्री बोले प्रयागराज आकर हुई अलौकिक अनुभूति 
रामायण यात्रा केे तीर्थ यात्रियों ने प्रयागराज आकर कहा कि यहां आकर अलौकिक अनुभूति हो रही है। इस ट्रेन में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों के साथ कनाडा, कैलीफोर्नियां आदि स्थान से आए  तीर्थ यात्री सफर कर रहेे हैं। इसमें से अधिकांश नेे पहली बार अयोध्या, वाराणसी एवं उसके बाद प्रयागराज का सफर किया।


अलवर से अपने पति एवं जेठ, जेठानी के साथ आई कमलेश शर्मा ने कहा कि अयोेध्या के बाद जनकपुरी जाना बहुत अच्छा रहा। वहां माता सीता से जुड़े स्थल देखकर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि वह पहली बार किसी तीर्थ यात्रा ट्रेन से सफर कर रही हैं। जयपुर से आई गृहणी इंदिरा शर्मा एवं गर्वनमेंट कालेज से रिटायर शिक्षिका उषा किरण ने कहा कि अयोध्या, जनकपुरी, काशी होते हुए प्रयागराज आने का अनुभव अच्छा रहा।


अब सोमवार को त्रिवेणी संगम में वह डुबकी लगाने के लिए व्याकुल हैं। सिंचाई विभाग लखनऊ से सेवानिवृत्त अफसर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी यात्रा लंबी है। अब तक का सफर अच्छा रहा। यहां से चित्रकूट, पंचवटी (नासिक), हंपी, रामेश्वरम आदि स्थानों का भी सफर तय करना है। आयकर विभाग से सेवानिवृत्त अफसर प्रमोद कुमार आनंद ने कहा कि बचपन में रामायण की जो कहानियां सुनी और उसे फिर दूरदर्शन में धारावाहिक के माध्यम से देखा, उन स्थानों पर पहुंचना बहुत सुखद है। सुबह लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन

Prayagraj News : रामायण तीर्थयात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।
तीर्थ यात्रियों  को परोसा गया मूंग का हलवा, आइस्क्रीम
तीर्थ यात्रियों को रविवार की शाम खास व्यंजन परोसे गए। उन्हें मूंग की दाल के हलवे के साथ आइस्क्रीम दी गई। इसके अलावा पनीर बटर मसाला, काजू कोरमा, मिस्क वेज, दमआलू, मशरूम-काजू, कचौड़ी, जीरा राइस, दाल तड़का, पापड़, मिस्सी रोटी, रायता, पीठी कचौड़ी आदि को परोेसा गया। भोजन भी स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किया गया।


श्रद्धालु आज करेंगे संगम दर्शन, श्रृंगवेरपुर का भी होगा भ्रमण
आईआरसीटीसी द्वारा शहर के 12 होटलों में श्रद्धालुओं को ठहराया गया है। सोमवार सुबह सभी को संगम स्नान करवाने के बाद लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन करवाया जाएगा। इसके बाद भरद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुर धाम उन्हें ले जाया जाएगा। बाद में बस द्वारा ही प्रयागराज से चित्रकूट ले जाएगा। चित्रकूट भ्रमण के बाद तीर्थ यात्रियों को बस से मानिकपुर स्टेशन पहुंचाया जाएगा। वहां से वह रामायाण यात्रा ट्रेन द्वारा अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे।


संगम नगरी में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं के स्वागत का अवसर मिला। यहां इन तीर्थयात्रियों को रात्रि का भोजन करवा जो सुखद अनुभूति हुई उसे शब्दों में बया नहीं किया जा सकता। संगम नगरी से सभी अच्छी यादें लेकर जाएं, यही हमारा प्रयास है। -  नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री, उ.प्र.सरकार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें