फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उद्घाटन से पहले ही राम वन गमन मार्ग बदहाल

Fri, 21 Aug 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित राम वन गमन मार्ग का औपचारिक उद्घाटन भी अभी तक नहीं हो सका है, लेकिन इसके सर्विस मार्ग की स्थिति पहली ही बारिश में बदहाल हो गई। मार्ग पर जगह-जगह हुए जलभराव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। ग्रामीणों के साथ तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। इस कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने गुणवत्ता एवं मानकों की अनदेखी की है। शृंग्वेरपुरधामआने वाले पर्यटकों तथा दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें