बेलन नदी का डूबा हुआ पुल आवागमन बाधित
बारिश से बेलन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी पर बने देवघाट और भोगनपुर के दोनों पुल डूब जाने से आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण गांव पानी से घिर गया है। इससे खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन तत्काल स्टीमर की व्यवस्था करे। यदि स्टीमर की सुविधा उपलब्ध होने पर ग्रामीणों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ बीमार लोगों को भी चिकित्सा सुविधा दिलाने में मदद मिलेगी।