साथ में चल रहे डीजे के साथ कलात्मक चौकियों ने हर चौराहे पर अपना धार्मिक कला का प्रदर्शन किया। जिसमे ध्वजा-पताका हाथी-घोड़े और आतिशबाजियों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। राम बारात का मुख्य संचालन श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता (कुक्कू), उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल, विपुल मित्तल, मयंक अग्रवाल महामंत्री उमेश चन्द्र केशरवानी कोषाध्यक्ष अश्वनी केशरवानी, मंत्री शिवबाबू गुप्ता, महेश गुप्ता, विपुल मित्तल, दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति आदि ने किया।