महिलाएं बोलीं -पुरुष यात्री का सफर फ्री करना सराहनीय कदम
इस बार महिलाओं के साथ एक पुरुष यात्री का सफर फ्री होने से बहनों को खासी सहूलियत हुई। प्रतापगढ़ जा रही प्रीति सिंह ने कहा, यह निर्णय अच्छा रहा। इसी तरह सुल्तानपुर जा रही रश्मि गुप्ता ने कहा, हर बार रक्षाबंधन पर तीन दिन ही सफर फ्री होना चाहिए। प्रतापगढ़ जा रही आंचल मेहरोत्रा ने कहा, पहली बार सीएम योगी ने महिलाओं के साथ एक पुरुष यात्री का सफर फ्री किया। यह निर्णय सराहनीय है।
डिपो वार फ्री सफर करने वालों की संख्या (आठ अगस्त)
डिपो --- यात्री
- सिविल लाइंस डिपो ---- 13,803
- मिर्जापुर डिपो ---- 20,147
- प्रतापगढ़ डिपो --- 17,191
- जीरो रोड ---- 11,719
- लीडर रोड डिपो --- 12,121
- प्रयाग डिपो --- 18,279
- लालगंज डिपो --- 5,152
- बादशाहपुर डिपो --- 2,247
- मंझनपुर डिपो --- 4,823