दस रुपये में वाटरप्रूफ राखी के लिफाफे
प्रधान डाकघर में राखी पोस्ट करने के लिए अलग से लिफाफे तैयार किए गए हैं। इनकी कीमत दस रुपये है। इन लिफाफों को सुंदर व आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है। वहीं, यह लिफाफे वाटर प्रूफ भी हैं। कुल 1300 लिफाफे तैयार किए गए हैं, जिनमें से एक हजार लिफाफे उपडाकघर भेजे गए हैं। वहीं, 300 लिफाफे प्रधान डाकघर में रखे गए हैं।
अलग से बनेंगे काउंटर
लोगों की भीड़ सोमवार तक इसी तरह बनी रही तो प्रधान डाकघर में अलग से दो राखी काउंटर बनाए जाएंगे। यहां पर सिर्फ राखियों की बुकिंग होगी। यह व्यवस्था पिछले वर्ष भी यहां की गई थी। दो अतिरिक्त काउंटर बनने से कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा और ग्राहकों को भी लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
स्वतंत्रता दिवस के बाद से राखियां पोस्ट करने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए अलग से दो काउंटर बनाने की तैयारी चल रही है। डाक विभाग इसका भी ख्याल रख रहा है कि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। - राजेश श्रीवास्तव, सीनियर पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर