कहा कि अब लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन होगा। किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर 26 नवंबर को विधानसभा का घेराव होगा। इसमें प्रदेश भर के किसान शिरकत करेंगे। 26 नवंबर 2020 को ही किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर दिल्ली में आंदोलन शुरू किया गया था। अब सरकार वादों से मुकर रही है। इस वजह से एक बार फिर से उसी तारीख से अब लखनऊ से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
कहा कि वहां पहले ट्रैक्टर से जाने की तैयारी थी, लेकिन शहर में जाम न लगे इस वजह से अब हम सभी लोग ट्रेनों एवं बसों से लखनऊ पहुंचेंगे। टिकैत ने कहा कि अभी 10-12 दिन वह पूर्वांचल में ही हैं। हर रोज किसी न किसी जिले में वह महापंचायत में शामिल होंगे। उधर, महापंचायत के बाद वह युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मां, जो जार्जटाउन के एक अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें देखने के लिए भी गए। शाम को संगम तट स्थित लेटे हुए हनुमान जी का उन्होंने दर्शन किया। अनुज सिंह ने बताया कि टिकैत सोमवार को मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे।
इविवि के आंदोलन में भी शामिल होगी भाकियू
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का टिकैत ने समर्थन किया। कहा कि प्रयास किया जाएगा कि वह 26 नवंबर के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करने के लिए यहां आएं।