किसानों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जसरा बाईपास निर्माण में अधिग्रहित की जा रही भूमि से प्रभावित किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह किसी भी दशा में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने किसानों से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। प्रभावित किसानों ने उन्हें सरकार द्वारा उनकी अधिग्रहित की गई भूमि का कम मुआवजा के संबंध में पत्र सौंपा।
गौहनिया में गौरव भारत समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टिकैत ने समिति द्वारा नि: शुल्क कोचिंग संचालन की सराहना करते हुए छात्रों से परिश्रम के साथ पढ़ने का आह्वान किया। समिति के संस्थापक रामजतन पाल, सीआईबी के राजेश चतुर्वेदी तथा परवेज़ आलम ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद केसरवानी, अरूण कुमार शुक्ल, सुंदर लाल कुशवाहा, राजमणि पाल, राजेश पटेल पूर्व प्रधान, बालकरन, विजय बहादुर, राम बाबू, महेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।