बोले- राजनीति में दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं
अमर उजाला के साथ बातचीत में रेवती रमण ने कहा कि यह नई सपा है। पिछले चुनावों के नतीजे अच्छा संकेत नहीं दे रहे। मुलायम सिंह होते तो पार्टी की यह स्थिति नहीं होती। अखिलेश को यह समझना चाहिए कि आखिर उनसे कहां गलती हो रही है। उन्होंने कहा कि बिना बातचीत किए ही अखिलेश ने टिकट काट दिया। जबकि, कई बार वादा किया था कि उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा।
नई सियासी पारी के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि राजनीति में सभी दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। अभी वह सपा में हैं लेकिन संभावनाओं के दरवाजे खुले हैं। समर्थकों से बात करेंगे। उनकी मंशा के अनुरूप निर्णय लेंगे। जल्द ही समर्थकों संग बैठक होगी। बैठक के समय पर तो रेवती रमण ने चुप्पी साध ली लेकिन जुलाई में राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद बैठक और नई सियासी की घोषणा की बात कही जा रही है।