फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूव सांसद अतीक के करीबी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
Rajupal Murder Case
विज्ञापन
राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को मिली थी धमकी
विज्ञापन

पिछले साल से चल रहा था फरार, अतीक-अशरफ भी आरोपी
प्रयागराज। राजू पाल हत्याकांड के गवाह कृष्ण कुमार उर्फ उमेश पाल को धमकाने में अतीक अहमद के गुर्गे अकबर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह पिछले साल दिसंबर में मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था। इस मामले में अतीक व उसका फरार चल रहा भाई अशरफ भी आरोपी है।
विज्ञापन

जयंतीपुर निवासी उमेश ने 14 दिसंबर को धूमनगंज थाने में अतीक समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिनमेें, दो अज्ञात थे। आरोप लगाया था कि 10 दिसंबर को लाल बिहारा में वह किसी काम से गया था तभी मरियाडीह निवासी मो. तालिब उर्फ एसपी सिटी व उसके दो साथियों ने तमंचा सटाकर उसे गालियां देते हुए धमकाया। कहा कि फरहान व अकबर ने राजू पाल हत्याकांड की पैरवी न करने की बात कही है। विरोध पर फोन से फरहान से बात कराई। जिसने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन पर ही अकबर से बात कराई, जिसने कहा कि अशरफ तुम्हारे लिए ही फरार है। उमेश की शिकायत पर तालिब के अलावा फरहान, अकबर, अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ व दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उधर फरहान व अकबर पहले से अल्कमा हत्याकांड में जेल में थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही अकबर जमानत पर छूटा है। जिसके बाद पुलिस गवाह को धमकाने के मामले में उसकी तलाश में जुट गई थी। बुधवार को उसने ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अकबर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मामले में अशरफ की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें