फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का व्यापारियों ने किया अनूठा विरोध

विज्ञापन
Traffic police and e chalaan - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सिविल लाइंस में दुकानों के बाहर व्यापारियों ने लगाए काले बैनर
विज्ञापन

प्रयागराज। पार्किंग के नाम पर सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के सामने खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्रेन से उठवाने एवं उनका ई चालान किए जाने का व्यापारियों ने अनूठा विरोध किया है। बुधवार की शाम सिविल लाइंस स्थित सरदार पटेल मार्ग की तकरीबन सभी दुकानों के बाहर व्यापारियों ने काला रंग का बैनर लगा दिया। बैनर में लिखा हुआ था ‘दुखद एवं विचारणीय, ग्राहकों का सिविल लाइंस में पार्किंग व्यवस्था के नाम पर प्रशासनिक उत्पीड़न के कारण यह प्रतिष्ठान बंदी की कगार पर है’।
विज्ञापन

सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की निगरानी में यह बैनर सरदार पटेल मार्ग की दुकानों में देर शाम तक लगाया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और शिवशंकर सिंह ने कहा कि ग्राहकों के वाहनों का चालान कर दिए जाने से अब लोग खरीदारी करने से कतरा रहे हैं। इस वजह से एसपी मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग के तकरीबन 600 व्यापारी एवं वहां काम करने वाले तीन हजार कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। प्रयागराज प्रशासन भी इस मामले में उदासीन बना हुआ है। ऑन लाइन शॉपिंग ने पहले से ही व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। सरकार तक भी यह मामला पहुंचाया गया है। अभी तक इस मामले का हल नहीं निकला। इसी वजह से व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पर एक जैसा बैनर लगा कर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें