पीएचड की पढ़ाई के लिए प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में स्थित राज्य विवि के संघटक कॉलेजों में शोध सेंटर स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन मांगे थे।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय और मंडल में इससे संबद्ध 11 राजकीय डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र 2022-23 से पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया अगले माह जुलाई में शुरू होगी। सभी कॉलेजों में कुल 11 विषयों में पीएचडी में प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
पीएचड की पढ़ाई के लिए प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में स्थित राज्य विवि के संघटक कॉलेजों में शोध सेंटर स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन मांगे थे। प्रयागराज से राजकीय पीजी कॉलेज सैदाबाद एवं हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज नैनी की ओर से आवेदन दिए गए थे। हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज लालगंज प्रतापगढ़, मदनमोहन मालवीय पीजी कॉलेज कालाकांकर प्रतापगढ़, एमडी पीजी कॉलेज प्रतापगढ़, पीबी कॉलेज प्रतापगढ़, पीजी कॉलेज पट्टी प्रतापगढ़ और स्वामी करपात्री जी महाराज पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ की ओर से आवेदन किए गए थे।
वहीं, राजकीय महिला पीजी कॉलेज फतेहपुर, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज फतेहपुर, आंबेडकर गर्ल्स पीजी कॉलेज फतेहपुर और ने आवेदन किया है। नए कॉलेजों में शोध केंद्र स्थापित करने के लिए निरीक्षण कमेटी भी गठित कर दी गई है। कमेटी इसी महीने कॉलेजों का निरीक्षण करेगी। कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर नए कॉलेजों में भी शोध शुरू करने की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
पीएचडी शुरू करने वाले कॉलेजों से शोध गाइड के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को शिक्षकों का ब्योरा उपलब्ध करा दिया है। रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) की बैठक में शोध गाइड के नामों पर मुहर लगाई जाएगी और शोध गाइडों की संख्या के आधार पर पीएचडी की सीटें निर्धारित की जाएंगी।