फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
Rajiv Gandhi samanyagyan pratiyogita - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रविवार को स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर केंद्रित सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता ‘मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है’विषय पर आधारित थी।
विज्ञापन

दिन के 11 बजे केपी कॉलेज और सीएमपी डिग्री कॉलेज में एक साथ प्रतियोगिता शुरू हुई। एक घंटे की इस प्रतियोगिता की परीक्षा की आंसर शीट में कुल 60 प्रश्न पूछे गए थे। इस प्रतियोगिता का परिणाम 10 सितंबर को घोषित किया जाएगा। राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर व्यवस्था संभालने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खेड़े खुद मौजूद थे। इनके अलावा उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, अनिल द्विवेदी, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, नफीस अनवर, तस्लीम उद्दीन समेत तमाम नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें