फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सावन में शिवभक्तों को महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर का दर्शन कराएगा रेलवे, IRCTC ने लॉन्च किया पैकेज

Sun, 23 Jul 2023 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

IRCTC Tour Packages: शिवभक्तों को उज्जैन में महाकालेश्वर और खंडवा में ओंकारेश्वर महादेव का दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी ने टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसके अलावा रेलवे मध्य प्रदेश के कई अन्य धार्मिक स्थलों की भी यात्रियों को सैर कराएगा।
विज्ञापन
महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन मास में शिवभक्तों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड सर्विसेज लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने एक विशेष सौगात दी है। आईआरसीटीसी ने सावन मास की महत्ता को देखते हुए महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर के साथ मांडू के दर्शन के लिए हवाई पैकेज लॉन्च किया है। इस दौरान अलग-अलग दो हवाई यात्रा के माध्यम से लोगों को दर्शन करवाया जाएगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी का पैकेज पांच रात एवं छह दिन का है। इसके लिए लोगों को सिर्फ लखनऊ आना होगा। वहां से विमान द्वारा इंदौर का आवागमन होगा। पहली यात्रा आठ अगस्त को रवाना होगी जो 13 तक चलेगी। दूसरी यात्रा 15 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगी। इस टूर पैकेज में यात्रियों के ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है। स्थानीय भ्रमण भी एसी युक्त वाहनों द्वारा करवाया जाएगा।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि मंदिर, कालभैरव मंदिर, राम घाट (स्वयं द्वारा) ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर में महेश्वर किला, अहिल्यामाता राजगद्दी दर्शन, राजेश्वरी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। मांडू में मांडू रानी रूपमती मंडप, जहाजमहल, हिंडोलामहल, इको-पॉइंट, नीलकंठ मंदिर एवं इंदौर में खजराना गणेश मंदिर, लालबाग पैलेस, पितृ पर्वत एवं बिजासन मंदिर का दर्शन/भ्रमण कराया जायेगा।

इस यात्रा में तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 30750 रुपये प्रति व्यक्ति है। दो लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 33100 एवं अकेले ठहरने पर पैकेज का मूल्य 43400 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। इस यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें