फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sport : प्रयागराज की तीन खिलाड़ी दिल्ली महिला फुटबॉल प्रीमियर लीग में दिखाएंगी दम

Sun, 23 Jul 2023 02:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीनियर वर्ग की इन तीनों खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित हुए ओपन ट्रायल में हिस्सा लिया था, जिसके बाद इनका चयन ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब की टीम में हुआ है। टीम के अंतिम-25 खिलाड़ियों की सूची में तीनों खिलाड़ी चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
football - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अगले महीने से शुरू होने वाली दिल्ली महिला फुटबॉल प्रीमियर लीग में इस बार प्रयागराज की तीन खिलाड़ी दम दिखाएंगी। यह पहली बार होगा जब प्रयागराज की महिला खिलाड़ी इस मुकाबले का हिस्सा बनेंगी। इन खिलाड़ियों में मानसी कुमारी, सिमरन चौहान और पूजा सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन


सीनियर वर्ग की इन तीनों खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित हुए ओपन ट्रायल में हिस्सा लिया था, जिसके बाद इनका चयन ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब की टीम में हुआ है। टीम के अंतिम-25 खिलाड़ियों की सूची में तीनों खिलाड़ी चयनित हुई हैं। लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद इन्हें इंडियन वूमेंस फुटबॉल लीग में जगह मिल सकती है। लीग का हिस्सा बनने के बाद तीनों खिलाड़ी बेहद खुश हैं।

विज्ञापन

मानसी कुमारी

न्यू कैंट के गंगाविहार कॉलोनी की रहने वाली मानसी कुमारी अबतक पांच बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। तीन बार वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम की कप्तान भी रही थीं। मानसी के पिता रमेश चंद्र सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि मां निर्मला देवी गृहिणी हैं। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी का लक्ष्य भारतीय टीम में शामिल होने का है। उन्होंने बताया कि अगर इंडियन वूमेंस प्रीमियर लीग तक पहुंच गईं, तो उनका यह सपना पूरा हो सकता है।

पूजा सिंह

राजापुर की रहने वालीं पूजा सिंह अबतक चार बार राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा का हिस्सा बन चुकी हैं। उनके पिता राम सिंह का निधन हो चुका है। पूजा फुटबॉल मेंं भारत की ओर से खेलकर अपने परिवार को तोहफा देने का सपना रखती हैं। वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी कई बार बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं।

सिमरन चौहान

न्यू कैंट सदर बाजार की रहने वाली सिमरन चौहान ने अबतक तीन बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। सिमरन के पिता अजय कुमार लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सिमरन का सपना भारतीय टीम की ओर से फुटबॉल मैच खेलने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें