फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंंभ के स्नान पर्व पर रेलवे बुक नहीं करेगा पार्सल, संभावित भीड़ के मद्देनजर लिया निर्णय

Sat, 03 Aug 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वर्तमान में शहर के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी एवं प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर ही पार्सल सेवा उपलब्ध है। महाकुंभ के दौरान लाखों की संख्या में ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों की आवाजाही होनी है। स्नान पर्व के दौरान महाकुंभ के सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रेलवे पार्सल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान रेलवे की पार्सल सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिलेगा। महाकुंभ मेले के सभी स्नान पर्व पर पार्सल सेवा बाधित रहेगी। स्नान पर्व के एक दिन पहले एवं एक दिन बाद प्रयागराज के किसी भी स्टेशन से न ही पार्सल बुक किए जाएंगे और न ही उतारे जाएंगे।

विज्ञापन


वर्तमान में शहर के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी एवं प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर ही पार्सल सेवा उपलब्ध है। महाकुंभ के दौरान लाखों की संख्या में ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों की आवाजाही होनी है। स्नान पर्व के दौरान महाकुंभ के सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है। इसी वजह से रेलवे ने सभी स्नान पर्व के दौरान पार्सल सेवा पर रोक लगाने की तैयारी की है। यह सेवा स्नान पर्व के एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक रहेगी।

बसंत पंचमी स्नान पर्व का ही उदाहरण लें तो इस बार पंचमी का स्नान तीन फरवरी को है। ऐसे में दो से चार फरवरी तक इन पांचों स्टेशन पर न ही पार्सल बुक किए जाएंगे और न ही उतारे जाएंगे। स्नान पर्व के मौके पर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों की इंट्री पर भी मनाही रहेगी। इस दौरान यात्रियों को स्टेशन से सिर्फ बाहर ही निकलने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ-2025 के इन स्नान पर्व पर नहीं होगी पार्सल बुकिंग
स्नान पर्व : तिथि : पार्सल बुकिंग पर रोक की संभावित तिथि
  • पहला स्नान (पौष पूर्णिमा)- 13 जनवरी-12 जनवरी से 15 जनवरी
  • दूसरा स्नान(शाही स्नान)-मकर संक्रांति 14 जनवरी-12 जनवरी से 15 जनवरी
  • तीसरा स्नान(शाही स्नान)-मौनी अमावस्या 29 जनवरी-28 जनवरी से 30 जनवरी
  • चौथा स्नान (शाही स्नान)-वसंत पंचमी 03 फरवरी-02 फरवरी से 04 फरवरी
  • पांचवां स्नान(माघी पूर्णिमा)-12 फरवरी - 11 फरवरी से 13 फरवरी
  • छठा स्नान(महाशिवरात्रि)- 26 फरवरी-25 फरवरी से 27 फरवरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें