फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : त्योहारों के लिए रेलवे चलाएगा 14 विशेष ट्रेेनें, अयोध्या कैंट और मऊ जाने वाली ट्रेनों का रूट बदला

Mon, 21 Sep 2026 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। अक्तूबर और नवंबर के दौरान कुल 14 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। अक्तूबर और नवंबर के दौरान कुल 14 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में कोच संरचना में बदलाव के साथ अतिरिक्त फेरे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें बांद्रा टर्मिनस से भुज, मुंबई सेंट्रल से भिवानी और बांद्रा टर्मिनस से वेरावल के लिए कई ट्रेनें शामिल हैं। उधना से अयोध्या कैंट और मुंबई सेंट्रल से मऊ के लिए भी विशेष ट्रेनें चलेंगी। कुछ ट्रेनें जैसे उधना-झंझारपुर और उधना-मधुबनी अनारक्षित विशेष ट्रेन के रूप में संचालित होंगी। लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कार्य के कारण उधना-अयोध्या कैंट विशेष ट्रेनों (09093/09094 और 09097/09098) का मार्ग बदला गया है। ये ट्रेनें लखनऊ में नहीं रुकेंगी, बल्कि ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।

मुंबई सेंट्रल-मऊ विशेष ट्रेन (09183/09184) को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी और औंड़िहार होते हुए मऊ तक जाएगी। इस मार्ग पर लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ जंक्शन, जंघई और भदोही स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस एप का उपयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें