फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढों का ऑन-द-स्पॉट इलाज करेगी पॉथोल डॉक्टर मशीन, प्रयागराज में पहली बार होगा प्रयोग

Mon, 21 Sep 2026 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए नगर निगम अत्याधुनिक पॉथोल डॉक्टर मशीन का इस्तेमाल करेगा। यह मशीन मौके पर ही गड्ढों की मरम्मत करेगी। महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि यह मशीन एक चलती-फिरती हॉट मिक्स प्लांट है।
विज्ञापन
पोथोले डॉक्टर मशीन। सांकेतिक चित्र - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए नगर निगम अत्याधुनिक पॉथोल डॉक्टर मशीन का इस्तेमाल करेगा। यह मशीन मौके पर ही गड्ढों की मरम्मत करेगी। महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि यह मशीन एक चलती-फिरती हॉट मिक्स प्लांट है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले डामर और गिट्टी लाने में सामग्री ठंडी हो जाती थी, जिससे पैचवर्क जल्दी खराब होता था। नई मशीन में 130 से 140 डिग्री सेल्सियस तापमान पर मरम्मत सामग्री तैयार रहती है। यह गड्ढे वाली जगह की सतह को भी गर्म करती है। पुराने मलबे और डामर का 70 से 75 फीसदी हिस्सा दोबारा इस्तेमाल होता है। इसमें 25 से 30 फीसदी नया सामग्री मिलाया जाता है। सामग्री डालने के बाद मौके पर ही रोलिंग होती है। एक गड्ढे को ठीक कर सड़क को सामान्य यातायात के लिए तैयार करने में 25 से 30 मिनट लगते हैं।

त्वरित और टिकाऊ मरम्मत प्रक्रिया

मशीन मौके पर ही उच्च तापमान पर सामग्री तैयार करती है। यह गड्ढे की सतह को भी गर्म करती है, जिससे बेहतर जुड़ाव होता है। इससे मरम्मत की गुणवत्ता बढ़ती है और समय बचता है। यह तकनीक सड़क मरम्मत के दौरान लंबे समय तक रास्ता बंद रखने की आवश्यकता को कम करती है।
विज्ञापन


त्योहारों से पहले मुख्य सड़कों पर उपयोग

दिल्ली से मंगाई गई मशीन विदेशी तकनीक पर आधारित है। पांच से छह मीटर चौड़ी डामर सड़कों पर यह आसानी से पहुंच सकता है। नगर निगम इसका उपयोग पर्व और बड़े आयोजनों से पहले करेगा। इसका लक्ष्य मुख्य सड़कों के गड्ढों की तेजी से मरम्मत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें