फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर रेलवे ने विंध्याचल धाम की राह की आसान

विज्ञापन
Railways made the way to Vindhyachal Dham easy on Navratri
विज्ञापन
नवरात्र पर रेलवे ने विंध्याचल धाम की राह की आसान
विज्ञापन

25 मार्च से आठ अप्रैल तक आठ जोड़ी ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव
प्रयागराज। चैत्र नवरात्र के मौके पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर आठ जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है। यहां 25 मार्च से आठ अप्रैल तक प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) की ओर जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल की ओर से नवरात्र के दौरान विंध्याचल में तमाम अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई हैं। वहां इस अवधि में अनारक्षित टिकटों के अतिरिक्त काउंटर, खानपान के अतिरिक्त स्टॉल एवं शौचालय आदि की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए वहां आरपीएफ के भी अतिरिक्त जवान उक्त अवधि में तैनात रहेंगे। यात्रियों की सहूलियत के लि मेला अवधि में कुछ अफसरों की भी यहां अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का विंध्याचल में रहेगा अतिरिक्त ठहराव
12295/12296 बंगलूरू-पटना संघमित्रा एक्सप्रेस,
12335/12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस,
15646/15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस,
15648/15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी,
15955/15956 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल,
12307/12308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस,
12141/12142लोकमान्य तिलक-पटना सुपर फास्ट एक्सप्रेस,
12167/121668 लोकमान्य तिलक-वाराणसी एक्सप्रेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें