सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 04121 प्रत्येक बृहस्पतिवार आठ फरवरी से 28 मार्च की दोपहर 3.50 बजे चलकर कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी, भोपाल, नागपुर होते हुए अगले दिन रात आठ बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी।
प्रयागराज के सूबेदारगंज से सिकंदराबाद के लिए चल रही वीकली स्पेशल के रेलवे ने फेरे बढ़ा दिए हैं। अब इस ट्रेन का संचालन 28 मार्च तक होगा। बता दें कि सिकंदराबाद वीकली का संचालन एक फरवरी तक ही होना था, लेकिन बेहतर ट्रैफिक लोग के चलते इसके फेरे बढ़ा दिए हैं। सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 04121 प्रत्येक बृहस्पतिवार आठ फरवरी से 28 मार्च की दोपहर 3.50 बजे चलकर कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी, भोपाल, नागपुर होते हुए अगले दिन रात आठ बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद से प्रत्येक शनिवार दस फरवरी से 30 मार्च तक सुबह 4.30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह दस बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी थ्री के सात, सामान्य श्रेणी के चार, एसी फर्स्ट कम एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।