आरआरसी के सातवें पैनल में मात्र 89 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। जब कि उम्मीद जताई जा रही थी कि तकरीबन 200 अभ्यर्थियों को चौथे पैनल में जगह मिलेगी। इसमें रीप्लेसमेंट के जरिए ईडब्ल्यूएस के बचे हुए सभी 35 अभ्यर्थियों को जगह मिल जाएगी।
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ग्रुप डी भर्ती 2019 की भर्ती प्रक्रिया के सातवें पैनल में किसी भी ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी को जगह नहीं मिली है। इससे अभ्यर्थी खासे निराश हैं और उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल भी खड़े किए हैं।
विज्ञापन
आरआरसी के सातवें पैनल में मात्र 89 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। जब कि उम्मीद जताई जा रही थी कि तकरीबन 200 अभ्यर्थियों को चौथे पैनल में जगह मिलेगी। इसमें रीप्लेसमेंट के जरिए ईडब्ल्यूएस के बचे हुए सभी 35 अभ्यर्थियों को जगह मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पैनल में संख्या कम होने का सर्वाधिक नुकसान ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को हुआ है।
बता दें कि वर्ष 2019 में 4730 पदों पर यह भर्ती शुरू हुई है। इसे लेकर पिछले वर्ष जुलाई माह में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आरआरसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सभी सफल अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हो जाएगा। एनसीआर सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि फरवरी से मार्च के बीच में दो और पैनल आ जाएंगे।