फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : रेल अफसरों ने आस्ट्रेलिया में मेट्रो, हल्की-हाईस्पीड रेल तकनीक का किया अध्ययन

Wed, 22 Nov 2023 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह दल सिडनी में तीन दिवसीय ऑसरेल के एशिया पैसिफिक कान्फ्रेंस में भी शामिल हुआ। इस दौरान नई तकनीक और नवाचारों के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही डीएफसीसीआईएल में भविष्य में उपयोग किए जाने वाली तकनीकों की जानकारी के साथ ही भविष्य के लिए ऑटोमेटेड तकनीक का अध्ययन भी किया गया।
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के तीन शहरों मेलबर्न, ब्रिस्बेन और सिडनी सिटी में डीएफसीसीआईएल (डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ) के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रेल कंपनियों के साथ वहां की यूनिवर्सिटी में जाकर तकनीक की बारीकियों को साझा किया।

विज्ञापन

यह दल सिडनी में तीन दिवसीय ऑसरेल के एशिया पैसिफिक कान्फ्रेंस में भी शामिल हुआ। इस दौरान नई तकनीक और नवाचारों के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही डीएफसीसीआईएल में भविष्य में उपयोग किए जाने वाली तकनीकों की जानकारी के साथ ही भविष्य के लिए ऑटोमेटेड तकनीक का अध्ययन भी किया गया।

इस नॉलेज एक्सचेंज प्रोग्राम में प्रयागराज के अपर महाप्रबंधक परिचालन मनु प्रकाश दुबे, सीजीएम ईस्ट ओम प्रकाश, महाप्रबंधक इंफ्रा ईडीएफसी अनुराग यादव समेत कई अफसरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यह अध्ययन ऑस्ट्रेलियाई सरकार के ऑस्ट्रेलिया -इंडिया बिजनेस एक्सचेंज (एआईबीएक्स) का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य व्यावसायिक साझेदारियों और परिणामों में वृद्धि लाना है। इसके साथ ही भारी ढुलाई सहित रेल क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञता, अनुभव और रुझानों को प्रदर्शित करना भी इसका मकसद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें