prayagraj news : टोक्यो आलंपिक के लिए एनसीआर मुख्यालय, डीआरएम कार्यालय सहित अन्य जगह पर बनाए गए सेल्फी प्वांइट।
- फोटो : prayagraj
जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रहे खेलों के महाकुंभ को लेकर उसमें भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन उत्तर मध्य रेलवे के अफसर भी कर रहे हैं। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के साथ सभी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चीयर फार इंडिया अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं। जीएम एनसीआर वीके त्रिपाठी ने भी अपनी पत्नी मीना त्रिपाठी संग भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर उसे शेयर किया।
एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि इन सेल्फी प्वाइंटों पररेल कर्मचारी, यात्री और अन्य रेल उपयोगकर्ता अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एनसीआर के पीसीओएम विप्लव कुमार, प्रधान वित्त सलाहकार अजय माथुर, सीनियर डिप्टी जीएम अमिताभ ओझा समेत तमाम अफसरों ने अपने पत्नियों के साथ इसमें सेल्फी ली है। एनसीआर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद मेहता, सचिव स्पोर्ट्स एसोसिएशन नितिन गर्ग ने सेल्फी लेने के बाद कि हम चाहते हैं कि भारतीय दल अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे और देश का नाम रोशन करे।