ट्रेन में कन्फर्म टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने साथ ट्रेन के डिब्बे में ले जाने वाले निर्धारित वजन तक के व्यक्तिगत सामान (लगेज) की बुकिंग भी ऑनलाइन करा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस पारदर्शी व्यवस्था को पूरे देश में 31 जुलाई से लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (क्रिस) की ओर से तैयार किए गए इस विशेष सॉफ्टवेयर के जरिये यात्रियों को स्टेशन पर लगेज बुकिंग की लंबी औपचारिकताओं और कतारों से मुक्ति मिलेगी। रेलवे का मानना है कि इस कदम से जहां एक ओर लगेज बुकिंग की प्रक्रिया ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनेगी, वहीं दूसरी ओर यात्रियों के समय की भी बचत होगी।