फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पति से वीडियो कॉलिंग के दौरान महिला ने फंदा लगाकर दी जान, भारतगंज में हुई वारदात

Thu, 23 Jul 2026 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज स्थित कदम रसूल मोहल्ले में बुधवार सुबह एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वीडियो कॉलिंग के दौरान महिला ने लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज स्थित कदम रसूल मोहल्ले में बुधवार सुबह एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतका के ससुर सलीम ने बताया कि कस्बे के वार्ड चार कदम रसूल निवासी रहमुन निशा (30) पत्नी जावेद ने सुबह करीब 10 बजे अपने कमरे में पति को वीडियो कॉल कर फंदा लिया। यह देख जावेद ने फोन करके छोटे भाई सैफ को जानकारी दी। परिजन भागते हुए छत पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। घटना की सूचना मांडा पुलिस को दी गई। सलीम ने बताया कि घटना के समय वह अपनी दुकान पर थे। घर से सूचना मिलने पर जब वह पहुंचे तो बहू का शव फंदे से लटका था।

परिजनों के मुताबिक, रहमुन निशा का मायका मध्यप्रदेश के मऊगंज जनपद के शाहपुर में है। उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले जावेद के साथ हुआ था। जावेद दिल्ली में एक सिलाई कारखाने में नौकरी करता है। मृतका को तीन वर्षीय पुत्र उस्मान और दो वर्षीय पुत्री परी हैं। एसीपी मेजा ब्रजेश पाठक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों का संकलन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें