कानपुर की जगह अब गोविंदपुरी में रुकेगी काशी महाकाल
प्रयागराज जंक्शन के रास्ते वाराणसी से इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल की बजाय गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे द्वारा इसके गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान का समय शुक्रवार को जारी कर दिया गया। रविवार 30 अक्तूबर से यह बदलाव लागू हो जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा के मुताबिक गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी-इंदौर का कानपुर में ठहराव रात 8.40-8.45 बजे एवं वापसी में गाड़ी संख्या 20416 इंदौर-वाराणसी का ठहराव रात 10.25-10.30 बजे होगा। प्रयागराज समेत अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।