फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : रेल सफर होगा और सुरक्षित, एलएचबी कोच में नहीं होगा शॉर्ट सर्किट

Thu, 21 May 2026 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले दिनों कोटा रेल मंडल के नागदा के पास त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में हुई अग्नि दुर्घटना से सबक लेते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन
एलएचबी कोच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों कोटा रेल मंडल के नागदा के पास त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में हुई अग्नि दुर्घटना से सबक लेते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ट्रेन के कोच में आग लगने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए मंडल ने एलएचबी कोच की बिजली प्रणाली को अपग्रेड करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


अक्सर भीषण गर्मी के मौसम में ट्रेनों के एसी (एयर कंडीशनर) यूनिट पर लोड बहुत बढ़ जाता है। पुरानी तकनीक के सिंगल कोर केबल ज्यादा लोड या अत्यधिक गर्मी की वजह से कई बार आपस में चिपक जाते हैं या पिघल जाते हैं, जो शॉर्ट सर्किट और आग का मुख्य कारण बनते हैं।

इस खतरे को भांपते हुए रेलवे अब 19.16 लाख रुपये की लागत से इन कोच की छतों पर लगी एसी यूनिट (आरएमपीयू) की पुरानी वायरिंग को हटाने जा रहा है। इसकी जगह अब आधुनिक और बेहतर इंसुलेशन वाले मल्टीकोर पावर केबल लगाए जाएंगे। ये केबल हाई-वोल्टेज बिजली का दबाव आसानी से झेलने में सक्षम हैं और भीषण गर्मी में भी पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जून में टेंडर का आवंटन कर दिया जाएगा। अगले छह महीने में लगभग 600 कोच में नए केबल लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है। इस नई तकनीक से शॉर्ट सर्किट का खतरा न के बराबर हो जाएगा।

इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि एसी यूनिट में ब्लोअर फैन मोटर से लेकर पावर जंक्शन बॉक्स तक बेहतर इंसुलेशन वोल्टेज वाले मल्टीकोर पावर केबल लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें