फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस में 18 से लगेगा एसी थ्री इकोनॉमी कोच

Sun, 10 Oct 2021 01:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
The new AC 3-tier economy coaches by Rail Coach Factory Kapurthala - फोटो : Special Arrangement
विज्ञापन
प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस के बाद अब प्रयागराज से उधमपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में भी एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगने जा रहा है। 18 अक्तूबर से यह कोच गाड़ी संख्या 04141 प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस में लग जाएगा। अभी इस ट्रेन में एसी थ्री इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगाए जा रहे हैं।सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को चलने वाली उधमपुर एक्सप्रेस में वर्तमान समय प्रयागराज से उधमपुर का एसी थ्री में किराया 1910 रुपये है, लेकिन एसी थ्री इकोनॉमी में 1815 रुपये ही किराया लगेगा।
विज्ञापन


बता दें कि एसी थ्री एलएचबी कोच में 72 बर्थ होती हैं, जबकि इकोनॉमी कोच में बर्थ की संख्या 83 है। इसके अलावा इन कोचों को अधिकतम 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से भी दौड़ाया जा सकता है। बीच की और ऊपर वाली बर्थ पर चढ़ने के लिए एसी थ्री इकोनॉमी कोच में आरामदायक सीढ़ी की भी सुविधा है। टच फ्री बॉयो टॉयलेट के साथ इसकी प्रत्येक बर्थ में एसी वेंट है। इसके माध्यम से हर एक बर्थ पर  एसी की ठंडी हवा का आनंद यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें