फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में खिड़की के रास्ते से कोच में घुसे यात्री, नहीं लगाई गई है रेलिंग

Mon, 23 Feb 2026 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Railway News : रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति कितना गंभीर है इसकी हकीकत देखनी हो तो प्रयागराज जंक्शन आइए और प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस को देखिए। यहां जनरल बोगी में कोच की खिड़की के रेलिंग गायब है। यात्री दरवाजे से नहीं खिड़की के रास्ते कोच में प्रवेश करते हैं। यह दशा एक दिन की नहीं बल्कि रोज की है। इससे कभी हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर कालिंदी एक्सप्रेस में खिड़की के रास्ते बोगी में घुसते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति कितना गंभीर है इसकी बानगी देखनी हो तो प्रयागराज जंक्शन आइए और प्रयागराज-अंबेडकर एक्सप्रेस को देखिए। यहां जनरल बोगी में कोच की खिड़की के रेलिंग गायब है। सीटें फटी हैं और कहीं कहीं प्लाईवुड से कमियों को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। कालिंदी एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन पहुंचते ही इसमें बैठने के लिए यात्री दरवाजे से नहीं बल्कि खिड़की के रास्ते प्रवेश करते हैं। क्योंकि खिड़कियों पर रेलिंग नहीं लगाई गई है। सीट पाने के लिए यात्री अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। 

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से अंबेडकर नगर जाने वाली अंबेडकर नगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर पांच नंबर पर खड़ी है। इसकी रवानगी 3:10 बजे यहां से होती है, लेकिन उसमें सवार होने के लिए जनरल कोच के तमाम यात्री खिड़की के ही रास्ते कोच में प्रवेश कर गए। क्या महिलाएं क्या बच्चे हर कोई एक अदद सीट के लिए खिड़की से प्रवेश करता रहा। कोच के दरवाजे बंद थे। अगर इन जनरल कोच में रेलिंग होती तो शायद यात्री खिड़की से प्रवेश न कर पाते। खास बात यह रही कि इस दौरान ना ही कोई रेलवे का चेकिंग स्टाफ था ना ही आरपीएफकर्मी। 


विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर कालिंदी एक्सप्रेस में खिड़की के रास्ते बोगी में घुसते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
दोपहर 1.15 बजे ट्रेन आई तो खिड़की से घुसने लगे यात्री
 
बताते चलें कि भिवानी जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का ही रेक डॉक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में इस्तेमाल होता है। कालिंदी एक्सप्रेस सोमवार को दोपहर 1:15 प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आई तो उसके जनरल कोच की खिड़की दरवाजे सफाईकर्मियों ने अंदर से बंद कर लिए। उसके बावजूद भी यात्री नहीं माने और जिन लोगों को इस ट्रेन से खजुराहो, उज्जैन, चित्रकूटधाम कर्वी आदि स्थानों के लिए जाना था वह जनरल कोच की खिड़की के रास्ते ही अंदर घुसने लगे। इस दौरान कोच के अंदर मौजूद सफाईकर्मी लोगों को लगातार यात्रियों को रोकते रहे लेकिन उनकी किसी ने एक नहीं सुनी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें