फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज और सूबेदारगंज से चलने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

Sun, 05 Jul 2026 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और सूबेदारगंज से चलने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का एलान किया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन नौ से 15 जुलाई तक होना था लेकिन अब यह ट्रेनें अगस्त के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी।
विज्ञापन
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और सूबेदारगंज से चलने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का एलान किया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन नौ से 15 जुलाई तक होना था लेकिन अब यह ट्रेनें अगस्त के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी। इससे संगमनगरी से मुंबई, सूरत, वलसाड जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन के अनुसार, 04139 प्रयागराज-दादर 28 अगस्त तक, 04140 दादर-प्रयागराज 30 अगस्त तक चलेगी। 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनल 31 अगस्त तक, 04126 बांद्रा टर्मिनल-सूबेदारगंज एक सितंबर तक, 04155 सूबेदारगंज-उधना 31 अगस्त तक, 04156 उधना-सूबेदारगंज एक सितंबर तक, 04111 प्रयागराज-गांधीग्राम 29 अगस्त, 04112 गांधीग्राम-प्रयागराज 30 अगस्त तक चलेगी।

इसके अलावा 04119 सूबेदारगंज-वलसाड 29 अगस्त तक, 04120 वलसाड-सूबेदारगंज 30 अगस्त तक, 04177 सूबेदारगंज-वलसाड 25 अगस्त तक, 04178 वलसाड-सूबेदारगंज को 26 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया है। वहीं, 04105 प्रयागराज-उधना 30 अगस्त तक, 04106 उधना-प्रयागराज 31 अगस्त तक, 04175 सूबेदारगंज-दादर 30 अगस्त एवं 04176 दादर-सूबेदारगंज को एक सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें