फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : अब लालगढ़ तक जाएगी प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी की संशोधित समय सारिणी

Sun, 28 Apr 2024 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का यह चौथी बार विस्तार किया गया है। पहले इसका संचालन प्रयागराज से मथुरा के बीच होता था। उसके बाद विस्तार जयपुर तक किया गया। जयपुर के बाद अक्तूबर 2022 में इसको बीकानेर तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस अब राजस्थान के लालगढ़ तक जाएगी। इसका रेलवे ने लालगढ़ तक विस्तार कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने संशोधित समय सारिणी भी जारी कर दी है। शनिवार रात प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन लालगढ़ के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का यह चौथी बार विस्तार किया गया है। पहले इसका संचालन प्रयागराज से मथुरा के बीच होता था। उसके बाद विस्तार जयपुर तक किया गया। जयपुर के बाद अक्तूबर 2022 में इसको बीकानेर तक बढ़ा दिया गया। बीकानेर तक विस्तार होने के बाद इसके दो रूट हो गए। सप्ताह में चार दिन 12403 का संचालन जयपुर से फतेहपुर शेखावटी-चुरू होकर एवं सप्ताह में तीन दिन जयपुर से लोहारू-चुरू होकर इसे चलाया जाने लगा।

अब चौथी बार इसका विस्तार लालगढ़ तक किया गया है। प्रयागराज से बीकानेर के बीच गाड़ी संख्या 12403 और 20403 के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। गाड़ी संख्या 12403 ट्रेन पहले की तरह बीकानेर शाम 7:50 बजे पहुंच जाएगी। वहीं, लालगढ़ रात 8:25 बजे पहुचेंगी।

विज्ञापन

लालगढ़ से 30 अप्रैल को गाड़ी संख्या 12404 सुबह 7:35 बजे चलकर 7:50 बजे बीकानेर पहुंच जाएगी। वहां से इसका प्रस्थान पहले की तरह सुबह 8:10 बजे ही होगा। इसी तरह 28 अप्रैल से गाड़ी नंबर 20403 प्रयागराज-बीकानेर सप्ताह में तीन दिन लालगढ़ रात 10:35 बजे पहुंचेगी। वहीं, लालगढ़ से 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 20404 के चलने का समय सुबह 4:50 बजे होगा।

इसका बीकानेर में आगमन सुबह पांच बजे होगा और दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 5:10 बजे वहां से रवाना होगी। इसके बाद नापासार, सूडसार, श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर में ट्रेन के आगमन-प्रस्थान का समय में दस से 15 मिनट का बदलाव हुआ है। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डॉ.अमित मालवीय ने बताया कि लोहारू से प्रयागराज के बीच ट्रेन का समय पहले वाला ही रहेगा।
विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट-अगरतला एक्सप्रेस 30 अप्रैल को नहीं आएगी प्रयागराज

पंजाब के फिरोजपुर से त्रिपुरा के अगरतला जाने वाली फिरोजपुर कैंट-अगरतला एक्सप्रेस मंगलवार 30 अप्रैल को प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी। यह 29 अप्रैल को फिरोजपुर से ही निरस्त की जा रही है। इस वजह को यह गाड़ी प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी। जाटिंगा लामपुर-नई हारगाजा रेलखंड पर रेलवे की ओर से रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

इसी वजह से गाड़ी संख्या 14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 12519 लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस भी 28 अप्रैल को निरस्त की जा रही है। इसका संचालन प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के रास्ते होता है। 28 को निरस्त कर दिए जाने की वजह से यह ट्रेन 29 अप्रैल को प्रयागराज छिवकी नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें