फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : सिराथू, झींझक में प्रयागराज-बीकानेर और बिंदकी रोड पर कालिंदी का होगा ठहराव

Fri, 26 Apr 2024 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि तत्काल प्रभाव से इसे लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस जंक्शन से रात 11:10 बजे चलने के बाद 11:50-11:52 बजे सिराथू पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का अब सिराथू, झींझक में और कालिंदी एक्सप्रेस का बिंदकी रोड स्टेशन पर ठहराव होगा। रेलवे ने इन दोनों ही ट्रेनों के साथ ही सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के धौलपुर स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की है। इन स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि तत्काल प्रभाव से इसे लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस जंक्शन से रात 11:10 बजे चलने के बाद 11:50-11:52 बजे सिराथू पहुंच जाएगी। वहीं, झींझक पहुंचने का समय 2:30-2:32 बजे रहेगा। इसी तरह वापसी में ट्रेन झींझक रात 12:29-12:31 बजे एवं सिराथू तड़के 3:25-3:27 बजे आएगी।

सिराथू में ठहराव होने के बाद ट्रेन का फतेहपुर स्टेशन पर भी आगमन-प्रस्थान का समय बदल दिया है। प्रयागराज से बीकानेर जाने वाली ट्रेन अब रात 12:25 की जगह 12:32 बजे फतेहपुर पहुचेंगी। प्रयागराज-भिवानी जंक्शन कालिंदी एक्सप्रेस अब हर रोज बिंदकी रोड स्टेशन पर भी रुकेगी। यहां ट्रेन शाम 5:28 बजे पहुंचकर 5:30 बजे कानपुर की ओर रवाना होगी। वहीं,वापसी में कालिंदी यहां सुबह 1 0.10-10.12 बजे पहुंच जाएगी। बिंदकी में ठहराव की वजह से वापसी में कलिंदी एक्सप्रेस का फतेहपुर पहुंचने का समय अब सुबह 10:33-10:35 बजे रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें