इस दौरान स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार के कक्ष में स्थानीय संवाददाताओं से हुई बातचीत में जीएम ने स्वीकार किया कि काम की रफ्तार अभी धीमी है। अब समय भी ज्यादा नहीं है। कहा कि डीआरएम लखनऊ एवं अन्य वरिष्ठ अफसर यहां पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करते रहेंगे। प्रयास होगा कि नवंबर तक प्रयाग एवं फाफामऊ स्टेशन की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाए।
जीएम ने बताया कि प्रयागराज संगम स्टेशन पर महाकुंभ को लेकर चल रहे कार्य अब समाप्ति की ओर है। कहा कि आज समय कम होने की वजह से प्रयागराज संगम स्टेशन का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। इस दौरान एडीआरएम सचिन वर्मा, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा आदि अफसर मौजूद रहे।