सूबेदारगंज से मंगलवार को जम्मू होते हुए उधमपुर जाने वाले यात्रियों को बताया गया कि ट्रेनें अब अपने निर्धारित रूट से ही जाएंगी। किसान आंदोलन की वजह से जम्मू रूट की तमाम ट्रेनें अंबाला से सीधे लुधियाना जाने के बजाया वाया चंडीगढ़ रूट होकर संचालित हो रही थीं।
प्रयागराज से मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की ट्रेनें अब लेट नहीं होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, अंबाला के पास शंभू के रेलवे ट्रैक पर बीते एक माह से धरने पर बैठे किसान वहां से उठ गए। इससे प्रयागराज से जम्मू की ओर जाने वाली सूबेदारगंज-उधमपुर, मुरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें जो बदले हुए रूट से चल रही थीं, वह अपने पुराने रूट पर चलनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
सूबेदारगंज से मंगलवार को जम्मू होते हुए उधमपुर जाने वाले यात्रियों को बताया गया कि ट्रेनें अब अपने निर्धारित रूट से ही जाएंगी। किसान आंदोलन की वजह से जम्मू रूट की तमाम ट्रेनें अंबाला से सीधे लुधियाना जाने के बजाया वाया चंडीगढ़ रूट होकर संचालित हो रही थीं। इससे उनकी लेटलतीफी काफी बढ़ जा रही थी। जम्मू पहुंचने में ही सूबेदारगंज-उधमपुर , मुरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें पांच से छह घंटे की देरी से पहुंच रही थीं। शंभू रेलवे स्टेशन पर 17 अप्रैल से किसान ट्रैक जाम करके बैठे हुए थे।