फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : स्टेशनों पर बढ़ी भीड़, स्पेशल ट्रेन में बैठने को लेकर महिला यात्रियों में धक्कामुक्की-हाथापाई

Sat, 22 Feb 2025 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाशिवरात्रि के पहले संगमनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म सात-आठ पर खड़ी एक स्पेशल ट्रेन में चढ़ने के दौरान कुछ महिलाओं में धक्कामुक्की व हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठने को लेकर महिला यात्रियों में मारपीट की नौबत आ गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के पहले संगमनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म सात-आठ पर खड़ी एक स्पेशल ट्रेन में चढ़ने के दौरान कुछ महिलाओं में धक्कामुक्की व हाथापाई भी हुई। आरपीएफ की महिला विंग ने किसी तरह से उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। 201 स्पेशल और रूटीन ट्रेनें देर शाम तक ही चल चुकी थीं।

तमाम मुसाफिर ट्रेनों के शौचालय में काबिज हो गए। इमरजेंसी खिड़की से भी यात्रियों ने आरक्षित व अनारक्षित कोचों में प्रवेश किया। रेलवे अफसरों का कहना है कि भीड़ बढ़ती है तो इमरजेंसी प्लान किसी भी समय लागू किया जा सकता है। प्रयागराज जंक्शन से शनिवार शाम सात बजे तक 47 तो झूंसी से 12 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी थीं। नैनी और प्रयागराज छिवकी से भी नौ-नौ स्पेशल चलाई गईं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि सभी स्टेशनों से ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

महाकुंभ में अब तक चलीं ट्रेनें

  • आठ स्टेशनों से 14 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलीं
  • ट्रेनों से 3.60 करोड़ श्रद्धालुओं का आवागमन
  • 92 फीसदी एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, पैसेंजर एवं मेमो श्रेणी की ट्रेनें रहीं
  • अब तक संगमनगरी के स्टेशनों से 472 राजधानी और 282 वंदे भारत का हो चुका है आवागमन
  • कुल संचालित ट्रेनों में 50 फीसदी ट्रेनें यूपी के तमाम शहरों से प्रयागराज आईं।
  • दिल्ली से 11 फीसदी, बिहार से 10 फीसदी और महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, एमपी, राजस्थान व गुजरात आदि राज्यों से 3-6 फीसदी ट्रेनें आईं।
  • 3,468 विशेष ट्रेनों की शुरुआत प्रयागराज के स्टेशनों से हुईं, 2008 स्पेशल ट्रेनें कुंभ एरिया के बाहर वाले स्टेशनों से पहुंचीं।
विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन के डिब्बों में कुछ इस तरह से बैठ रहे हैं यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

अब तक कहां से कितनी ट्रेनों का आवागमन

  • प्रयागराज जंक्शन : 5,332
  • नैनी जंक्शन : 2,017
  • प्रयागराज छिवकी : 1,993
  • सूबेदारगंज : 4,313
  • झूंसी : 1207
  • प्रयागराज रामबाग : 764
  • प्रयाग जंक्शन : 1326
  • प्रयागराज संगम : 515
  • फाफामऊ जंक्शन : 1010


नोट:-बहुत सी ट्रेनें ऐसी भी हैं, जो प्रयागराज जंक्शन के अलावा अन्य स्टेशनों पर भी ठहरती हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में कुछ इस तरह से चढ़ रहे यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

राज्यवार महाकुंभ के लिए चलीं ट्रेनें

  • यूपी : 6,436
  • दिल्ली : 1,343
  • बिहार : 1,197
  • महाराष्ट्र : 740
  • पश्चिमी बंगाल : 560
  • एमपी : 400
  • गुजरात : 310
  • राजस्थान : 250
  • असम: 180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें