फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार हजार से अधिक शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, एडहॉक प्रिंसिपल बनने पर भी मिलेगा प्रधानाचार्य का वेतन

Sat, 22 Feb 2025 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि शिक्षकों के प्रमोशन संबंधी फाइलें सभी मंडलों में लंबित पड़ी हैं। तकरीबन चार हजार एडेड माध्यमिक शिक्षकों के प्रमोशन से संबंधित मामले लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
प्रमोशन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडेड माध्यमिक विद्यालयों के तकरीबन चार हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। विधान परिषद के सभापति द्वारा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम-1982 की धारा-21 में वर्णित एडेड विद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षकों की सेवा शर्तों संबंधी सभी बिंदुओं को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अधीन किए जाने के आदेश का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने स्वागत किया है।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि शिक्षकों के प्रमोशन संबंधी फाइलें सभी मंडलों में लंबित पड़ी हैं। तकरीबन चार हजार एडेड माध्यमिक शिक्षकों के प्रमोशन से संबंधित मामले लंबित पड़े हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम-1982 के रद्द होने के बाद यह समस्या आ रही थी कि शिक्षकों के प्रमोशन पर निर्णय कैसे होगा लेकिन पुरानी व्यवस्था बहाल होने से एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रमोशन के रास्ते खुल गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके दो अन्य फायदे भी होंगे। अब विद्यालय प्रबंधन सीधे शिक्षकों के खिलाफ निलंबन या बर्खास्तगी की कार्रवाई नहीं कर सकेगा। वह कार्रवाई प्रस्तावित करेगा और इस पर निर्णय लेने का अधिकार शिक्षा सेवा चयन आयोग के पास होगा। इससे प्रबंधन की मनमानी और शिक्षकों के शोषण पर रोक लगेगी। दूसरा फायदा यह होगा कि प्रधानाचार्य का पद खाली होने पर वरिष्ठ शिक्षकों को पूर्व की भांति प्रधानाचार्य के पद की जिम्मेदारी के साथ इस पद के लिए निर्धारित वेतन भी मिलेगा।

दअरसल, प्रधानाचार्य के पद पर सीधे भर्ती होती है। यह पद प्रमोशन से नहीं भरा जाता है। पूर्व में व्यवस्था थी कि प्रधानाचार्य के रिटायर होने पर वरिष्ठ शिक्षक को एडहॉक रूप में पद की जिम्मेदारी सौंप दी जाती थी और पद का वेतन भी मिलनता था। भर्ती होने के बाद शिक्षक अपने मूल पद पर वापस चले जाते थे। बीच में व्यवस्था समाप्त हो जाने से शिक्षकों को नुकसान हो रहा था लेकिन पूर्व की व्यवस्था बहाल होने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें