फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रेलवे के जेई की ट्रेन से कटकर मौत, फॉल्ट की शिकायत मिलने के बाद गए थे ठीक करने

Fri, 04 Oct 2024 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे डीएफसीसी रेलवे लाइन पर बिजली के मरम्मत का कार्य कर रहे रेलवे के अवर अभियंता (जेई) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से महकमे में खलबली मच गई। तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक। सांकेतिक चित्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे डीएफसीसी रेलवे लाइन पर बिजली के मरम्मत का कार्य कर रहे रेलवे के अवर अभियंता (जेई) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से महकमे में खलबली मच गई। तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

गाजीपुर के थाना जमानिया क्षेत्र के दरौली निवासी दिलीप कुमार मौर्य (24) पुत्र सुरेंद्र सिंह रेलवे में जेई पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी करछना में थी। शुक्रवार को पचदेवरा रेलवे ओवरब्रिज के पास इलेक्ट्रॉनिक संबंधित शिकायत मिलने पर वह गड़बड़ी को ठीक करने के लिए गए थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें