फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में धराया फर्जी अभ्यर्थी

Tue, 04 Jun 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
rrb
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में एक युवक दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने की कोशिश में पकड़ा गया। बोर्ड अधिकारियों ने उसे पकड़कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर मध्य रेलवे की ओर से वाल्मिकी चौराहा स्थित परीक्षा केंद्र में सुबह नौ बजे परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


सत्यापन के दौरान ही आकाश कुमार पुत्र संतोष सिंह ने सत्यापन के लिए अंगूठा लगाया लेकिन उस पर बोर्ड अफसरों को शक हो गया। उन्होंने उसकी गहराई से पड़ताल की तब फर्जीवाड़ा सामने आ गया। तत्काल मौके पर बोर्ड के दूसरेअधिकारियों को भी बुलाया गया। उसके सभी दस्तावेजों की पड़ताल की गई।

पड़ताल के दौरान फोटो से भी छेड़छाड़ पकड़ में आई। दूसरे दस्तावेजों के साथ भी फर्जीवाड़ा किया गया था। भर्ती बोर्ड के अधिकारी आरोपी को पकड़कर अपने साथ सिविल लाइंस थाने लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया के मुताबिक राजेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें