Prayagraj News : निरंजन डॉट पुल।
- फोटो : अमर उजाला
झेलना पड़ सकता है लंबा जाम
पुल का काम शुरू होने से छात्र-छात्राओं व आम लोगों को खुसरोबाग रेल ओवर ब्रिज, रामबाग ओवर ब्रिज या सीएमपी रेल अंडर ब्रिज वाले रास्ते से ही पुराने शहर से सिविल लाइंस और उसके आसपास के इलाकों में जाना पड़ेगा। ऐसे में इन मार्गों में भी लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ सकती है। निरंजन रेल ब्रिज पर आरसीसी के गर्डर लगाने के लिए वर्ष 2016 में भी ब्लॉक लिया गया था।