फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रेलकर्मी से रिश्वत लेने वाला बाबू सस्पेंड

विज्ञापन
Railway babu suspended
विज्ञापन
एनसीआर इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीपीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

बुधवार को कानपुर में तैनात रेलकर्मी से रिश्वत लेते मुख्यालय की विजलेंस टीम ने पकड़ा था रंगे हाथ
प्रयागराज। कानपुर की महिला रेलकर्मी से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए बाबू के खिलाफ बृहस्पतिवार को निलंबन की कार्रवाई हो गई। मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने रिश्वत लेने के आरोपी बाबू सतवंत कुमार को निलंबित किया है। इसके अलावा संबंधित बाबू के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करवा दी है। अब रेलवे प्रशासन को विजलेंस की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

कानपुर में तैनात मंजू कुमारी नाम की रेलकर्मी के वेतन और एरियर संबंधी भुगतान की फाइल मंडल के कार्मिक विभाग में अटकी हुई थी। उसकी फाइल का निस्तारण करने के लिए कार्मिक विभाग के पे एंड बिल विभाग में तैनात क्लर्क सतवंत ने चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बुधवार महिला रेलकर्मी संबंधित बाबू के पास फाइल निस्तारण के लिए पहुंची। इस दौरान मुख्यालय में तैनात विजलेंस टीम को भी इसकी जानकारी मिली। महिला रेलकर्मी द्वारा रिश्वत दिए जाने के दौरान संबंधित बाबू को विजलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बुधवार को इटावा में आयोजित एक कार्यक्रम की वजह से डीआरएम समेत तमाम वरिष्ठ अफसर प्रयागराज में नहीं थे। हालांकि रेलवे अफसरों ने डीआरएम अमिताभ को विजलेंस कार्रवाई की जानकारी दे दी थी। बृहस्पतिवार को प्रयागराज आने के बाद डीआरएम ने संबंधित बाबू को निलंबित कर दिया। डीआरएम ने बताया कि उसके खिलाफ विभागीय जांच भी करवाई जा रही है। विजलेंस रिपोर्ट का भी इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित बाबू को चार्जशीट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें