फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीवीएम से आसान होगी रेल यात्रियों की राह

Mon, 21 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाटक टूटने के बाद ख्‍ाड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन पर जल्द ही जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। इलाहाबाद जंक्शन समेत उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सहूलियत के लिए ऑटामेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगने जा रही है। इस मशीन के लग जाने के बाद यात्रियों को लाइन में लगने की बजाय सीधे इस मशीन से टिकट मिल जाएगी। एनसीआर जोन में इस तरह की कुल 222 मशीनें लगनी हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम लगाने का प्रोजेक्ट कोई नया नहीं, बल्कि काफी पुराना है। रेलमंत्री के हस्तक्षेप के बाद इस कार्य ने अब तेजी पकड़ ली है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन की बात करें तो यहां इलाहाबाद, कानपुर, मथुरा, आगरा कैंट, झांसी, ग्वालियर, अलीगढ़, इटावा, धौलपुर, मिर्जापुर आदि स्टेशनों पर कुल 222 एटीवीएम लगने हैं। पहले चरण में यहां कुल 77 एटीवीएम प्रस्तावित है। इसमें से छह इलाहाबाद जंक्शन पर लगेंगे। इलाहाबाद जंक्शन पर तीन एटीवीएम सिविल लाइंस और तीन सिटी साइड में लगाने की तैयारी रेलवे ने की है। बता दें कि एटीवीएम लग जाने के बाद यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। एटीवीएम के इस्तेमाल का तरीका भी बेहद आसान है। इसके लिए यात्रियों को रेलवे एक कार्ड मुहैया कराएगा।

यह कार्ड एटीवीएम के सेंसर पर रखना होगा। फिर भाषा एवं जोन का चयन कर यात्रियों को गंतव्य स्थान, रूट एवं श्रेणी चुननी होगी। उसके बाद एकल/वापसी एवं बच्चे/व्यस्क के ऑप्शन का इस्तेमाल कर टिकटों की संख्या दर्ज करनी होगी। पल भर में प्रिंटेड टिकट यात्रियों के सामने होगा। बताया जा रहा है कि कुछ मशीनें ऐसी रहेंगी जिसमें कैश डालने की भी व्यवस्था रहेगी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम लगाए जाने का काम जल्द शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें