डॉ. अर्चना को इंसाफ देने की मांग
मार्च के दौरान डॉक्टरों ने अपने हाथों में डॉ. अर्चना को इंसाफ देने की अपील करते हुए तख्तियां हाथों पर पकड़ी थी। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष अवनीश सक्सेना, सचिव डॉ. पीयूष दीक्षित, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ. वरंजना पांडेय, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. भगवत पांडेय, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
दूसरी ओर प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, व्यापार मंडल ने डॉ. अर्चना शर्मा पर हुए चौतरफा उत्पीड़न की कठोर निंदा की। इस अवसर पर हुई बैठक में अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि कोई भी चिकित्सक अपने मरीज को कभी भी मरते हुए नहीं देखना चाहता है। वह अपने मरीज को स्वस्थ करने के लिए हर संभव तरीका अपनाता है। लेकिन लोगों को सोचना चाहिए कि वह भी इंशान है, भगवान नहीं। यदि इसी प्रकार चिकित्सक आत्महत्या केलिए विवश होते रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।