फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाइस्ता की तलाश में प्रयागराज से कौशाम्बी तक छापेमारी, अतीक की बहन आयशा नूरी भी साथ में

Wed, 19 Apr 2023 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में बुधवार को प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक छापेमारी की गई। दोनों जिलों के कछारी इलाकों में पुलिस ने कांबिंग की। पुलिस ने बुधवार को दो सौ से अधिक घरों की तलाशी ली।
विज्ञापन
अतीक और शाइस्ता। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में बुधवार को प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक छापेमारी की गई। दोनों जिलों के कछारी इलाकों में पुलिस ने कांबिंग की। पुलिस ने बुधवार को दो सौ से अधिक घरों की तलाशी ली। महिला पुलिस भी टीम में शामिल रही। शक के आधार पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं से पूछताछ की गई।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शाइस्ता कहीं बाहर नहीं भागी है। वह प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक बार बार अपना ठिकाना बदल रही है। जिन गांवों के बारे में पुलिस को शक है, उन गांवों से अधिकांश पुरुष फरार हैं। गांव में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही बचे हुए हैं।शाइस्ता परवीन की मंगलवार को मरियाडीह के पास बरेठा गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने पूरे गांव में कांबिंग की थी।

विज्ञापन


दर्जनों घरों की तलाशी के बाद भी शाइस्ता नहीं मिली लेकिन, पुलिस को पता चला कि शाइस्ता कुछ समय पहले ही यहां से निकली है। उसके साथ तीन और भी महिलाएं थीं। पुलिस को पूरा यकीन है कि शाइस्ता आस पास के इलाकों में ही है। बुधवार को मरियाडीह और बरेठा से लेकर कौशांबी के कछारी इलाकों में दबिश दी गई। नीवा से लेकर नवाबगंज और फाफामऊ कछार में भी शाइस्ता की खोजबीन की गई।

लगातार ठिकाना बदलने की सूचना

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आयशा नूरी भी शाइस्ता के साथ है। उसके साथ दो महिलाएं और भी हैं। शाइस्ता अपना ठिकाना लगातार बदल रही है। वह किसी मोबाइल नंबर का भी प्रयोग नहीं कर रही है। कुछ लोगों को शाइस्ता को पनाह देने के आरोप में पकड़ा भी गया है लेकिन, उन्हें भी नहीं पता कि वह इस समय कहां है।पुलिस ने बुधवार कछारी इलाकों के साथ ही हटवा, पूरामुफ्ती, असरौली, असरावल खुर्द, पीपल गांव, राजरूपपुर और चकिया इलाकों में दबिश दी। महिला पुलिस घर में घुसकर परिवार की महिलाओं से पूछताछ कर रही हैं। अतीक के कुछ रिश्तेदारों को भी पुलिस ने उठाया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

अतीक की पत्नी की सुरक्षा में साबिर?

शाइस्ता की तलाश कर रही पुलिस टीम को शुक्रवार को जानकारी मिली कि शाइस्ता के साथ तीन महिलाओं के अलावा एक पुरुष भी है। वह और कोई नहीं बल्कि उमेश हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर साबिर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि यह संभव है कि शाइस्ता की सुरक्षा में कोई साथ चल रहा हो लेकिन वह व्यक्ति साबिर है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अधिकारियों का यह भी कहना है कि शाइस्ता और अतीक की बहन आयशा नूरी पिछले एक महीने से साथ में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें