फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपीयूसी में छापेमारी, कई संदिग्ध अंत:वासी चिह्नित

Thu, 04 Jan 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नववर्ष के जश्न के नाम पर एलनगंज में बमबाजी करना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी के अंत:वासियों को मंहगा पड़ गया। इसका खामियाजा अन्य छात्रावास के अंत:वासियों को भी भुगतना पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को केपीयूसी समेत एएन झा छात्रावास में छापेमारी की। केपीयूसी में कई संदिग्ध अंत:वासियों को चिह्नित किया गया, जबकि एएन झा में आठ कमरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन अब अन्य छात्रावासों में भी औचक निरीक्षण करेगा। इस दौरान जिन अंत:वासियों के पास फीस रसीद और परिचय पत्र नहीं होगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


केपीयूसी छात्रावास के अंत:वासियों ने 31 दिसंबर की रात में नववर्ष के जश्न के नाम पर एलनगंज में जमकर उत्पात मचाया था। अंत:वासियों ने यहां एक न्यायमूर्ति के आवास पर भी पत्थर फेंके थे। इसी के बाद बुधवार शाम को केपीयूसी छात्रावास में छापेमारी की गई। प्रॉक्टर प्रो.राम सेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो.हर्ष कुमार, सुरक्षा अधिकारी अजय प्रताप सिंह, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य के नेतृत्व में सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा एवं इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह के साथ केपीयूसी पहुंचे। अफसरों के अचानक छात्रावास पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। छापे की सूचना पर काफी अंत:वासी भाग गए। इस बीच कमरों की जांच की गई। हालांकि छात्रावास में अवैध अंत:वासी नहीं मिले लेकिन कई संदिग्धों को चिह्नित किया गया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जाएगी।

जांच के दौरान ज्यादातर कमरों में हीटर जलते हुए मिले। प्रॉक्टर ने छात्रावास प्रशासन ने हीटर जलाने वाले प्रत्येक अंत:वासी पर दो-दो हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद अफसर एएन झा छात्रावास पहुंचे। यहां जांच के दौरान 12 कमरों में अवैध छात्र मिले। आठ कमरों को खाली कराके तत्काल मूल छात्रों को आवंटित किया गया। प्रॉक्टर के मुताबिक  चार छात्रों ने बृहस्पतिवार तक फीस जमा करनेे को क हा है। इसलिए उन्हें एक दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन


प्रॉक्टर ने बताया कि अब अन्य छात्रावासों में भी दिन में औचक निरीक्षक किया जाएगा। अंत:वासी अपने फीस रसीद और परिचय पत्र साथ रखें। बताया कि निरीक्षक के दौरान जिन कमरों में ताला लगा और लाइट जलती मिली, उनमें रहने वाले अंत:वासियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें