फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : राहुल गांधी के प्रयागराज आने का नहीं पड़ेगा प्रभाव, फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Fri, 07 Aug 2026 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज आने का कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। उनका खाता तक नहीं खुलेगा। वह कई बार प्रयागराज आ चुके हैं लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पप्पू यादव ने साधु के वेश में जो स्वांग रचा है उससे राम भक्तों और हिंदुओं का अपमान हुआ है। राहुल यदि खुद को असली जनेऊधारी और हिंदू मानते हैं तो उन्हें तुरंत पप्पू यादव का विरोध करना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और अन्य विपक्षी दल केवल समाज को बांटने का काम करते हैं। सपा का राम मंदिर और राम भक्तों से कोई लेना-देना नहीं है ये वही लोग हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। हाल ही में छात्र आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा और गाड़ियों में तोड़फोड़ पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन की आड़ में अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि हमारे छात्र अराजक नहीं हो सकते, बल्कि उनकी आड़ में गुंडे अराजकता फैलाते हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना
 
केशव ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर कहा कि उन्होंने पहले अपना कार्यक्रम स्थगित किया था। अब यदि वे आ रहे हैं तो यह उनका राजनीतिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी अनेक बार प्रयागराज आ चुके हैं, लेकिन उनके आने का कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ा। पूरे प्रयागराज जनपद ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर रहा है और चुनावी परिणाम इसका प्रमाण हैं। भाजपा जनता की सेवा, विकास और सुशासन के एजेंडे पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दों का अभाव है। जनता अब केवल नारों और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा की जाने वाली अनर्गल एवं अमर्यादित बयानबाज़ी का उत्तर जनता स्वयं लोकतांत्रिक तरीके से देती है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे बयानों पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने के बजाय विकास और जनसेवा के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पार्टी देश सेवा का कीर्तिमान स्थापित करेगी। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में भाजपाइयों ने किया केशव का स्वागत

हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरने के बाद डिप्टी सीएम केशव का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, सुबोध सिंह, डॉ शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें