prayagraj news : बराक ओबामा और राहुल गांधी (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के द्वारा लिखी गई पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में दीवानी न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने के लिए परिवाद दाखिल किया गया है । सिविल जज ने सुनवाई के लिए 1 दिसंबर की तिथि मुकर्रर की है। ऑल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने परिवार दाखिल किया है।
आल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बुधवार को लालगंज स्थित सिविल न्यायालय में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ परिवाद दायर किया है। उनका आरोप है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा द्वारा अपनी पुस्तक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक व संप्रभु राष्ट्र के आंतरिक राजनीतिक मामले में आपराधिक आशय की दखल को साबित कर रही है।
शुक्ल ने कहा है कि देश में राहुल गांधी व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लाखों समर्थक इससे आक्राशित हैं। उन्होंने देश की शांति व्यवस्था को बाधित करने के आपराधिक आशय के तहत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कृत्य को राष्ट्रद्रोह करार देते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। सिविल जज विनीत यादव ने परिवाद की सुनवाई के लिए पहली दिसंबर की तारीख तय की है। याची ज्ञानप्रकाश शुक्ल के अधिवक्ता अनिल तिवारी महेश, शहजाद अंसारी व रमेश पांडेय ने संयुक्त रूप से कोर्ट में बहस की।