फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचे राहुल गांधी, रोड शो आज

Thu, 15 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। बुधवार को स्वराज भवन गुलजार हो गया। किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देर रात अपने घर स्वराज भवन पहुंचे। वह बृहस्पतिवार को संगम नगरी में रोड शो करेंगे और कौशाम्बी के टेवां गांव में खाट पंचायत का भी आयोजन होगा। इलाहाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जबर्दस्त स्वागत किया। बरौत और हंडिया में उन्होंने सभाओं को संबोधित किया। मोदी सरकार पर निशाना साधा और किसानों से वादा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी हो किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ होगा। 
विज्ञापन

मिर्जापुर से भदोही होते हुए इलाहाबाद की सीमा में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी रात तकरीबन साढ़े दस बजे स्वराज भवन पहुंचे। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे से उनका रोड शो शुरू होगा, जो स्वराज भवन, कटरा, हिंदी हॉस्टल चौराहा, जानसेनगंज, घंटाघर, चौक नीम का पेड़, खुल्दाबाद, करबला, चौफटका, मुंडेरा बाजार, बम्हरौली होते हुए पूरामुफ्ती के रास्ते कौशाम्बी में प्रवेश करेगा। शाम पांच बजे कौशाम्बी में टेवां गांव के पशुमेला मैदान पर राहुल खाट पंचायत करेंगे और उसके बाद चित्रकूट रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें