फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शास्त्रीय सुरों से महका रवींद्रालय, आस्था गोस्वामी को मिला सम्मान

विज्ञापन
द बोगनवेलिया आर्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रभावती संगीत समारोह में प्रस्तुति देतीं शास्त्रीय - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जगत तारन कॉलेज स्थित रवींद्रालय ऑडिटोरियम में शनिवार को द बोगनवेलिया आर्ट फाउंडेशन ने प्रभावती संगीत समारोह आयोजित किया। इस सांस्कृतिक संध्या में सैक्सोफोन वादन और शास्त्रीय गायन जैसे संगीत के विविध रंग देखने को मिले।
विज्ञापन

वृंदावन की शास्त्रीय संगीत कलाकार आस्था गोस्वामी को प्रभावती संगीत सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें ब्रज की पारंपरिक संगीत विरासत के संरक्षण और शास्त्रीय संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन की संस्थापक कायनात काजी के स्वागत संबोधन से हुआ। सैक्सोफोन वादक प्रियंक कृष्ण ने राग श्याम कल्याण से शुरुआत कर कजरी पर समापन किया। उनकी प्रस्तुति पर ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। आस्था गोस्वामी ने राग बिहाग की मनोहारी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उनकी गायन प्रस्तुति ने संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। तबले पर विनोद कुमार मिश्र और हारमोनियम पर शमशाद अहमद खान ने संगत की। आस्था गोस्वामी की प्रस्तुति में संगत करने वाले विनोद कुमार मिश्र और शमशाद अली समेत अन्य सहयोगी कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा हाल ही में सम्मानित प्रयागराज के पांच कलाकारों का भी अभिनंदन हुआ। इनमें तबला वादक पंकज कुमार श्रीवास्तव और अनूप कुमार बनर्जी शामिल थे। सुगम संगीत कलाकार मनोज कुमार गुप्ता और नाटक लेखन से जुड़ी सुषमा शर्मा भी सम्मानित हुईं। लोक संगीत कलाकार श्रीकांत वैश्य का भी अभिनंदन किया गया। फाउंडेशन के संरक्षक एपी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और शांभवी शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें