राजकीय डिग्री कॉलेजों में होनी है 2415 पदों पर भर्ती
कॉलेजों ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3160 पद सृजित हैं। 2415 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं और 745 पद रिक्त हैं। अब इन रिक्त पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होनी है। आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती करता है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सीधे इंटरव्यू से भर्ती होने पर भर्ती प्रक्रिया की शुचिता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
अशासकीय डिग्री कॉलेजों में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होती है, लेकिन इसके लिए लिखित परीक्षा कराई जाती है और इसके बाद इंटरव्यू होते हैं। प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव, यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि राजकीय डिग्री कॉलेजों में भी लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती कराई जाए। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने भी सीएम को पत्र लिखकर प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से भर्ती कराने की मांग की है।