फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deled Exam: डीएलएड परीक्षा के प्रश्नपत्रों और कापियों पर होगी सीसीटीवी से नजर

Wed, 03 Jan 2024 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएलएड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को पालीवार कोषागार से निकाल कर जिलाधिकारी की तरफ से नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पर्यवेक्षक और पुलिस सुरक्षा के साथ केंद्रों पर पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएड प्रशिक्षण द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी डायट प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षकों को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सील्ड किए जाने की कार्यवाही केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक की निगरानी मेंं की जाएगी। साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा खत्म होने बाद वीडियोग्राफी की दो सीडी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


डीएलएड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को पालीवार कोषागार से निकाल कर जिलाधिकारी की तरफ से नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पर्यवेक्षक और पुलिस सुरक्षा के साथ केंद्रों पर पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि तीसरे, चौथे, छठवें, सातवा प्रश्नपत्र सिर्फ एक-एक घंटे का है। ऐसे में इन प्रश्नपत्रों के बीच 30 मिनट का अंतर रखा गया है। जिससे परीक्षार्थी दोनों पाली की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर जाए।

जिन परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्रों में 30 मिनट का अंतर है, उनकी प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे परीक्षार्थी अपने कक्ष में ही अपने स्थान पर बैठे रहेंगे। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अलग से कक्ष निरीक्षक द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं, प्रश्नपत्रों को संबंधित कक्षों तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जिन पालियों की परीक्षा में 30 मिनट से अधिक का अंतराल है, उन पालियों में परीक्षार्थियों को 20 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। परीक्षा खत्म के बाद प्रतिदिन केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति, अनुपस्थिति की जानकारी निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा से जुड़े किसी भी व्यक्ति को स्मार्ट फोन केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें